फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी पर गिरा चट्टान से टूटा पत्थर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के दार्चुला में घास काटने जंगल गई एक किशोरी पर चट्टान से टूटा पत्थर गिर गया। इस हादसे में किशोरी की मौत हो गई है। रविवार सुबह शैल्य शिखर नगरपालिका वार्ड नंबर छह के ग्वानी गांव की मीरा धामी (17) घास काटने के लिए घर के पास जंगल में गई थी।
विज्ञापन


इस बीच उस पर पहाड़ी की चट्टान से गिरा बड़ा पत्थर किशोरी के ऊपर गिर गया। किशोरी पत्थर के साथ ही खाई में गिर गई। किशोरी के देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन शुरू हुई। इस बीच उसका शव खाई से मिला। किशोरी ने इस वर्ष इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें