फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रई क्षेत्र में घर में घुसकर दो नेपाली मजदूरों पर जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों के खिलाफ जाजरदेवल थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सोमवार देर रात दो लोगों ने घर में घुसकर नेपाल निवासी गोपाल सिंह धामी, शेर सिंह पर लाठी डंडों और ईंट से हमला कर दिया था। सिर में चोट आने से गोपाल सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया था, जबकि शेर सिंह के दांत टूट गए थे। शेर सिंह ने भागकर जान बचाई थी। गंभीर रूप से घायल गोपाल सिंह और शेर सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। डॉक्टरों ने गोपाल सिंह को हायर सेंटर कर दिया था।
विज्ञापन


उसका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है, जबकि शेर सिंह पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में भर्ती है। इस मामले में बुधवार को गोपाल सिंह के भाई डंबर सिंह धामी ने जाजरदेवल थाने में हमलावरों के खिलाफ तहरीर सौंपी। पुलिस ने गोलू और विशाल के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें