फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुनस्यारी/धारचूला। 13 जनवरी को हल्द्वानी में सीमांत क्षेत्र के युवाओं पर हुए हमले से मुनस्यारी और धारचूला क्षेत्र में जबरदस्त नाराजगी है। हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मुनस्यारी में लोगों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी केएन गोस्वामी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर शीघ्र हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की गई। लोगों ने कहा है कि हमलावरों की गिरफ्तारी नहीं होने से शहरी क्षेत्रों में अध्ययन कर रहे बच्चों के साथ ही वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा की चिंता बनी हुई है। प्रदर्शन करने वालों में मनोहर टोलिया, ईश्वर कोरंगा, हीरा सिंह चिराल, इंद्र सिंह, भूपेंद्र धर्मशक्तू, शंकर धर्मशक्तू, दान सिंह बघरी, मंगल सिंह पाना, भरत निखुर्पा, राम चंद्र सिंह, होटल एसोसिएशन के पूरन पांडे, देवेंद्र सिंह देवा सहित दर्जनों युवा शामिल थे। उधर धारचूला में भी हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन भेजने वालों में कैलाश रावत, नदीम परवेज, जवाहर सिंह, नृप सिंह आदि लोग शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें