फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप खाई में गिरी, चार मरे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैतड़ी (नेपाल)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात के डडेलधूरा जिले में जीप दुर्घटना में चार यात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में सात यात्री घायल हुए हैं। घायलों में दो को डोटी, जबकि पांच को डडेलधूरा अस्पताल में भर्ती किया गया है। 24 घंटों के भीतर प्रदेश नंबर सात में दो जीप खाई में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी हैं।
विज्ञापन


डडेलधूरा प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह शैलेश्वरी यातायात की जीप 11 यात्रिओं को लेकर डोटी से दीपायल की ओर जा रही थी। तभी डडेलधूरा जिले की सीमा गंजायधूरा वार्ड संख्या दो के गजरौला के पास जीप अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में सिलगड़ी के विनोद कुमार रावत, आदर्श पालिका के प्रेम बोहरा, जानकी बोहरा, लाल बोहरा की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों और नेपाल प्रहरी के जवानों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। डडेलधूरा के डीएसपी चक्रराज जोशी ने बताया कि दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जीप चालक को झपकी आने के बाद दुर्घटना की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि सोमवार शाम डोटी जिले में ओवरलोडिंग के कारण जीप दुर्घटना हो गई थी। इसमें चार लोगों की मौत और दस लोग घायल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें