फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन पर रामगंगा नदी में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। थल में रामगंगा में अवैध खनन की शिकायत पर पुलिस-प्रशासन की संयुक्त टीम ने नदी में छापा मारा। छापेमारी के दौरान खनन माफिया मौके से भाग खड़े हुए। टीम ने नदी से अवैध उपखनिज ढोते तीन वाहनों को पकड़ा। खनन सामग्री समेत सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसडीएम सोहन सिंह सैनी के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की एक टीम ने केदारेश्वर क्षेत्र में रामगंगा में छापेमारी की। नदी में जोरशोर से अवैध खनन चल रहा था। टीम का छापा पड़ते ही मौके से खनन माफिया भाग खड़े हुए। इस बीच टीम ने नदी से रेत ढो रहे तीन वाहनों को पकड़ा। वाहन चालक खनन सामग्री का वैधानिक दस्तावेज नहीं दिखा सके। इसके बाद वाहनों को सीज कर दिया गया।

पकड़े गए वाहनों में से दो चौथी बार उपखनिज ढोते हुए पकड़े गए हैं। एसडीएम ने बताया कि पुरानी कार्यवाही की पड़ताल की जा रही है। तीन से ज्यादा बार पकड़े जाने की पुष्टि पर परमिट निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन की रोकथाम के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की अलग-अलग टीम काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें