फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर क्षेत्र में रात में बढ़ रही अराजकता

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में बढ़ रही अराजकता को रोकने में पुलिस कामयाब नहीं हो पा रही है। अराजक तत्वों के शोरशराबे और गाली-गलौच के चलते रात में लोग सो नहीं पा रहे हैं। रात के डेढ़ बजे यह असामाजिक तत्व कहां से आते हैं, कहां जाते हैं कोई पता नहीं।
विज्ञापन


जीआईसी रोड पर पिछले कई दिनों से अराजक तत्व रात 12 बजे बाद आवाजाही करते हैं। सेरा को जाने वाले रास्ते में कई बार रात के एक बजे इन युवाओं का ऊधम रहता है। गाली-गलौच और आपस में ही लड़ते-झगड़ते जाने वाले इन अराजक तत्वों के चलते मोहल्ले के लोग ढंग से सो भी नहीं पा रहे हैं।

यहां शाम के समय से युवाओं का जमावड़ा लगने लगता है। पिछली बार पुलिस की सख्ती और एक जवान की क्षेत्र में ड्यूटी लगाने के बाद अराजकता पर कुछ हद तक अंकुश लगा था। कोतवाल पीएस नेगी का कहना है कि नगर में रात में गश्त तेज की जाएगी। साथ ही अराजक तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें