निवेश करने के नाम पर हड़पे 70 हजार रुपये, केस दर्ज
कैथल। एक कंपनी में निवेश करने के नाम एक व्यक्ति से 70 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।
गांव खरकड़ा निवासी सोहन लाल ने को दी शिकायत में गुलजार सिंह निवासी डीएवी कालोनी चीका व हरबंस सिंह निवासी राधे-राधे कालोनी चीका जनवरी 2015 में उसके पास आए और उन्होंने कहा कि हम अलपाइन कंपनी में कमीशन एजेंट हैं। इन लोगों ने उसे इस कंपनी में निवेश का झांसा देते हुए 3 साल के प्लान के तहत 1800 रुपये मासिक किस्त शुरू करवा दी। साथ ही उसके बेटे के नाम से भी 600 रुपये मासिक किश्त शुरू कर दी। वे उससे करीब 70 हजार रुपये ले गए। दोनों आरोपियों ने उसे फर्जी रसीदें दी हैं और अब मैंने आरोपियों से पैसे मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर दोनों आरोपियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।