फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरने से युवक की मौत,

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। जंगलचट्टी के जंगल में एक युवक की खाई में गिरने से मौत हो गई। यह युवक कीड़ा जड़ी के सीजन के लिए जंगल में राशन पहुंचाने गया था। भारी बारिश से बचने के दौरान युवक की खाई में गिरने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि करन दानू (45) पुत्र नयन राम दानू निवासी चौंदास घाटी ग्राम कुरीला तीन अप्रैल को धारचूला से 35 किमी दूर जंगलचट्टी के जंगल में गया था। युवक के वापस नहीं आने पर जब उसकी खोजबीन की गई तो चार अप्रैल की शाम उसका शव गहरी खाई में मिला। तीन अप्रैल की रात जंगल में बेहद तेज बारिश भी हो रही थी। आशंका है कि बारिश से बचने के दौरान उसकी खाई में गिरने से मौत हो गई होगी।

धारचूला थानाध्यक्ष पीएस नेगी का कहना है कि पुलिस को सूचना मिलने से पहले शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, क्षेत्रवासी सुमन वर्मा, संतोष दरियाल आदि ग्रामीणों ने पीड़ित परिजनों को आपदा कोष से मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन


पहले ही पहुंचा देते हैं राशन और अन्य सामान
स्थानीय निवासी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में कीड़ा जड़ी निकालने जाते हैं। कीड़ा जड़ी निकालने का समय एक मई से 30 जून तक निर्धारित होता है। इस दौरान यह लोग बुग्यालों में ही रहते हैं। इसके लिए जंगलों की गुफाओं में पहले से ही राशन और अन्य सामान पहुंचा कर आते हैं। करन दानू भी गुफा में राशन और अन्य सामान रखने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें