फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनस्यारी पुलिस ने 40 लीटर लहन नष्ट किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुनस्यारी /गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी पुलिस ने कच्ची शराब को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 40 लीटर लहन नष्ट किया। आदर्श आचार संहिता के दौरान जनपद पिथौरागढ़ में एसपी आरसी राजगुरु के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम जैंती थाना मुनस्यारी निवासी चंद्र राम के पास से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। इस दौरान 40 लीटर लहन को नष्ट किया गया और शराब बनाने के उपकरणों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। टीम में उपनिरीक्षक पनी राम पंतोला कांस्टेबल हेम पंत, राजेंद्र पुंडीर, गोविंद सिंह, राकेश कुमार, कविता शामिल थे।

गंगोलीहाट में पुलिस ने चेकिंग के दौरान 24 बोतल देसी मसालेदार शराब और12 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ उमेद सिंह को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष गंगोलीहाट सुनील बिष्ट के नेतृत्व में कोठेरा पनार रोड पर चले चेकिंग अभियान में पुलिस कर्मी इमरान खान, नारायण सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें