फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर अनियमितता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक की ग्राम पंचायत पुनेड़ी महर की उपप्रधान भागीरथी देवी ने डीएम को शिकायती पत्र देकर प्रधान पर आर्थिक अनियमितता का आरोप लगाया है। कहा कि प्रधान पिछले पांच माह से गांव से बाहर है। इसके बावजूद प्रधान के हस्ताक्षरों से ग्राम सभा के खाते से लेनदेन किया जा रहा है।
विज्ञापन


प्रधान की गैर मौजूदगी में लाखों की वित्तीय अनियमितता बरती गई है। मनमाने तरीके से धन की निकासी की जा रही है। इससे ग्राम पंचायत के हित प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका भी बनी है। उप प्रधान ने डीएम के समक्ष ग्राम पंचायत के खाते से निकासी का साक्ष्य भी प्रस्तुत किया। उन्होंने वित्तीय अनियमितता की जांच कराने की मांग की है। डीएम का कहना है कि शिकायत की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें