झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के किल्ल के जंगल में शरारती तत्वों ने मंगलवार की दोपहर आग लगा दी। आग से चीड़ और टुन के पेड़ धू-धू कर जलने लगे। गांव के राकेश चंद्र ने बताया कि गांव के युवाओं ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन आग तेजी से बढ़ती जा रही थी, जिस कारण दिक्कत हो रही है।
वन रक्षक कैलाश सिंह ने बताया कि किल्ल के पास फायर वर्कर की टीम रहती है, सूचना दे दी गई है। फायर वर्कर की टीम आग बुझाने के काम में जुटी है। खबर लिखने तक आग बुझाने का काम जारी था। आग लगाने वाले तत्वों के बारे में कोई पता नहीं चल सका।