द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी में दोनों टीम के खिलाड़ी। स्रोत: एकेडमी
पिथौरागढ़। द एथलीट्स होम क्रिकेट एकेडमी में अंतर विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ व्यापार संघ अध्यक्ष तपन रावत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता का पहला मैच मानस एकेडमी और महर्षि विद्या मंदिर के बीच खेला गया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मानस एकेडमी ने 15 ओवर में चार विकेट खोकर 122 रन बनाए। जवाब में महर्षि की टीम 14.2 ओवर में 104 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। मानस एकेडमी की टीम 18 रन के अंतर से विजयी रही। मैन ऑफ द मैच तरुण महर को दिया गया। तरुण ने 23 रन बनाकर तीन विकेट लिए। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हिमांशु ने 41 रन बनाए। इस अवसर पर संचालक उमेद सिंह बिष्ट, लक्ष्मण सिंह महर, रमेश कसनियाल, राजेंद्र सिंह गुरौ, पवन चंद, लाल सिंह आदि उपस्थित थे। संवाद