पिथौरागढ़ में एसपी रेखा यादव लोकसभा चुनाव को लेकर एसएसबी और पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए एसपी ने एसएसबी के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि नदियों में चल रही रीवर राफ्टिंग 15 अप्रैल से बंद रहेगी।
बुधवार को हुई बैठक में एसपी रेखा यादव ने भारत- नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सघन चेकिंग अभियान चलाने कहा। उन्होंने नेपाल पुलिस, कस्टम विभाग, लोकल इंटेलीजेंस, एसएसटी टीमों के साथ समन्वय बनाकर संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा। मतदान से 72 घंटे पूर्व अंतरराष्ट्रीय मार्ग और पुल बंद कर दिए जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से लगी हुई नदियों में चल रही राफ्टिंग 15 अप्रैल से मतदान समाप्ति तक प्रतिबंधित रहेगी। बैठक में 55वीं वाहिनी एसएसबी के सहायक सेनानायक जैन सिंह मराठा, सहायक सेनानायक, अल्का यादव, एसआई पूजा मेहरा सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।