मूनाकोट ब्लॉक में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लेते खिलाड़ी।
- फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लॉक के भौरा गांव में चल रही चंद प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब चंद क्लब ने जीत लिया है। भौरा ने फाइनल मुकाबले में सौरिया को हराया।
भौरा खेल मैदान में प्रतियोगिता का फाइनल भौरा और सौरिया के बीच खेला गया। टॉस जीत कर सौरिया की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए भौरा की टीम ने 17.3 ओवर में छह विकेट खोकर जीत दर्ज कर ली। तीन मैच में पांच विकेट और 154 रन बनाने वाले रहीस चंद मैन ऑफ द सीरीज रहे। प्रतियोगिता में नेपाल सीमा से लगे आठ गांवों की टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी और बकरा पुरस्कार में दिया गया। इस मौके पर विक्रम चंद, दिगंबर चंद, वीर चंद, लोकेंद्र चंद, जितेंद्र चंद, महेंद्र चंद आदि रहे।