कराला रमतोली में क्रिकेट मैच का शुभारंभ कराते मुख्य अतिथि।
- फोटो : PITHORAGARH
धरमघर/पिथौरागढ़। बाबा बर्फानी क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला सनगाड़ की टीम ने जीता। इस मैच में सनगाड़ ने चुचेर को एक विकेट से हराया। प्रतियोगिता में बीस से अधिक टीमें भाग ले रही हैं।
कराला रमतोली खेल मैदान में आयोजित बाबा बर्फानी क्लब प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में चुचेर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर 15 ओवर में 73 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनगाड़ की टीम ने 14वें ओवर में लक्ष्य पूरा कर मैच को एक विकेट से मैच जीत लिया। अंपायर की भूमिका कमल, ख्याली दत्त ने निभाई। इससे पूर्व इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि सतीश जोशी और विशिष्ट अतिथि प्रधान कराला हरीश पाठक ने किया। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ महासचिव धीरज मेहरा, हेम चंद्र पाठक आदि रहे।