बंगापानी में स्वीकृत मोटर पुल निर्माण शुरू कराने की मांग को लेकर पत्र देते एनएसयूआई जिला उपाध्य?
- फोटो : PITHORAGARH
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। तहसील बंगापानी में स्वीकृत मवानी दवानी-आलम दारमा मोटर पुल का निर्माण शुरू न होने से लोगों में आक्रोश है। लोगों ने कहा कि तीन साल पहले स्वीकृत पुल का निर्माण जल्द किया जाए। जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष विक्रम दानू के नेतृत्व में लोगों ने डीडीहाट लोनिवि के अधिशासी अभियंता को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। दानू ने कहा कि वर्ष 2016 में मवानी दवानी-आलम दारमा मोटर पुल स्वीकृत हो गया था, लेकिन पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। इससे क्षेत्र की पांच हजार से अधिक की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यदि 27 दिसंबर तक मोटर पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो 28 दिसंबर से बंगापानी तहसील में धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।