फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट : धपना बी की टीम ने चार विकेट से जीता खिताब

Thu, 18 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाई गंगोली में क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम ट्राॅफी के साथ। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई गंगोली में आयोजित स्व. नंदन सिंह मेहता मेमोरियल क्रिकेट कप 2024 का खिताब धपना बी ने जीत लिया है। फाइनल में धपना बी ने धपना ए को चार विकेट से हराया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खेले गए खिताबी मुकाबले में धपना ए ने निर्धारित 20 ओवर में हिमांशु के 22 और बंटी के 20 रन की मदद से 112 रन बनाए। धपना बी के गेंदबाज हरीश ने दो रन देकर दो विकेट लिए। जवाब में धपना बी ने मैच 4 विकेट शेष रहते हुए 17वें ओवर में मैच जीत लिया। धपना बी से मोंटी ने 23 रन, नाजिम ने 20 रन, संजू ने 20 रन और हरीश ने 13 रन बनाए।
धपना बी के हरीश को मैन ऑफ द मैच चुना गया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले धपना ए के सौरभ डोबाल को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि मीना गंगोला और उमा मेहता ने विजेता और उप विजेता टीम को सम्मानित किया। मैच का आंखों देखा हाल मनमोहन बोहरा, जैक बोरा ने सुनाया। स्कोर में रविशंकर गंगोला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें