फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ईको टूरिज्म और नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन के प्रस्ताव बनाएं

Thu, 21 Dec 2023 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अ​धिकारियों के साथ बैठक करती डीएम रीना जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। डीएम रीना जोशी ने राजस्व संवर्धन को लेकर खनन, विद्युत, आबकारी, सिंचाई, राजस्व, आरटीओ, पर्यटन, नगर निकाय के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को आय बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग को इको टूरिज्म विकसित करने के साथ ही पर्यटन विभाग को नए टूरिस्ट डेस्टनेशन, नए ट्रैक रूट विकसित करने के लिए प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। नगर निकायों को राजस्व बढ़ाने के साथ शत प्रतिशत टैक्स वसूली करने को कहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिला सभागार में हुई बैठक में डीएम रीना जोशी ने खान अधिकारी को रीवर ड्रेजिंग चिह्नित करते हुए प्रस्ताव बनाने को कहा। एसडीएम और एआरटीओ को नियमित छापेमारी कर ओवरलोडिंग रोकने, वाहनों की फिटनेस चेकिंग, यूपीसीएल के ईई को शत प्रतिशत बिल वसूली, विद्युत चोरी को पकड़ने के लिए अभियान चलाने को निर्देश दिए। राज्य कर विभाग को अधिक से अधिक संस्थानों, दुकानों का पंजीकरण करने और लंबित देयकों की वसूली करने को कहा।
बैठक में डीएफओ जीवन मोहन दोगड़े, एसडीएम आशीष कुमार मिश्रा, मनजीत सिंह, भगत सिंह फोनिया, श्रेष्ठ घुंसोला, एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाड़िया, जिला आबकारी अधिकारी हरीश चंद्र, पर्यटन विकास अधिकारी किर्ती आर्या, खान अधिकारी हरीश नेगी, ईई यूपीसीएल नितिन गर्खाल, ईई सिंचाई धीरज जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें