फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: गऊओं को फूलमाला पहनाकार किया पूजन, मांगी सुख-समृद्धि

Tue, 10 Nov 2026 10:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले में आस्था के साथ गोवर्धन पूजा हुई। महिलाओं और बच्चों ने गोमाता को विभिन्न पकवानों का भोग लगाया। गोमाता का पूजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय सहित डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेरीनाग, धारचूला, कनालीछीना, झूलाघाट, थल सहित अन्य क्षेत्रों में गोवर्धन पूजा की धूम रही। मंगलवार सुबह से ही लोग पूजा की तैयारियों में जुटे रहे। गोवर्धन पूजा के लिए महिलाओं और बच्चों में खासा उत्साह रहा।
बच्चों ने फूलों की माला तैयार कर गोमाता को पहनाई। वहीं महिलाओं ने टीका लगाकर च्यूड़े से गोमाता का पूजन कर आरती उतारी। गोमाता को विभिन्न पकवान खिलाकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन

मान्यता के अनुसार दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव के क्रोध से लोगों की रक्षा करने के लिए अपनी तर्जनी पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था।
इस दिन जो भी भक्त गोवर्धन और भगवान गिरिराज की पूजा करता है तो उसके घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। गोवर्धन की पूजा से व्यक्ति के जीवन में आने वाली आर्थिक समस्याएं दूर होती है और धन-धान्य, संतान और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें