फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी बोले देश के हर नागरिक को मुफ्त में हो वैक्सीन लगाने की व्यवस्था

विज्ञापन
Covid Vaccination in Pithauragarh
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला कांग्रेस कमेटी ने कोरोना टीकाकरण की गति बढ़ाकर देश के हर नागरिक को यथाशीघ्र मुफ्त टीका लगाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने शुक्रवार को डीएम आनंद स्वरूप के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर ने कहा कि कोविड-19 के कारण दो साल से देश, दुनिया के सभी लोग परेशान हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कोरोना से लड़ने की गति धीमी कर दी है।
उन्होंने कहा कहा कि टीकाकरण ही कोरोना से लड़ने का एकमात्र माध्यम है, लेकिन देश में पर्याप्त मात्रा में टीके उपलब्ध नहीं हैं। कहा कि 31 मई तक देशभर में 21.31 करोड़ टीके ही लग सके हैं जबकि रोजाना एक करोड़ लोगों को टीके लगने चाहिए।
विज्ञापन

इसीलिए देशभर के केंद्रों में करोड़ों युवा और बुजुर्ग टीका लगने का इंतजार कर रहे हैं। सक्षम लोगों को प्राइवेट अस्पतालों में भी टीके पहुंचने का इंतजार है ताकि वे कीमत चुकाकर टीके लगा सकें लेकिन सरकार को हर नागरिक के लिए मुफ्त टीके की व्यवस्था करनी चाहिए।
ज्ञापन सौंपने वालों में सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष जावेद खान, त्रिलोक बिष्ट, रजत विश्वकर्मा, शहबाज खान, पवन पाटनी, जगदीश धामी, वीरेंद्र कन्याल, कार्तिक खर्कवाल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें