फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ट्रंचिंग ग्राउंड में रिसाइकिल प्लांट पर आगे बढ़ा निगम, टेंडर प्रक्रिया शुरू

Wed, 30 Jul 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। धारचूला हाईवे पर नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड नैनीपातल में जल्द ही रिसाइकिल प्लांट लगेगा और यहां वर्षों से डंप कूड़े का निस्तारण होगा। नगर निगम ने रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। ऐसे में यहां एकत्र कूड़े के ढेर से निजात मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

नैनीपातल में बने नगर के ट्रंचिंग ग्राउंड में हर रोज 12 टन कूड़ा पहुंचता है और यहां 22 हजार मीट्रिक टन कूड़ा वर्षों से डंप है। निस्तारण की उचित व्यवस्था न होने से लगातार बढ़ रहा कूड़े का ढेर और इससे उठने वाली दुर्गंध आदि कैलाश और कैलाश मानसरोवर यात्रियों के साथ ही हर रोज एनएच पर सफर करने वाले हजारों अन्य यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रही है।
चार साल पहले चार करोड़ रुपये से स्वीकृत रिसाइकिल प्लांट को स्थापित कर यहां डंप कूड़े के निस्तारण के लिए अब तक गंभीरता नहीं दिखाई गई। इस समस्या को अमर उजाला ने बीती 27 जुलाई के अंक में स्वच्छता सर्वेक्षण में सीढि़यां चढ़ा निगम धरातल पर औंधे मुंह गिरा शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होते ही हरकत में आए नगर निगम ने नैनीपातल में रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही यहां रिसाइकिल प्लांट स्थापित कर डंप कूड़े का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन


एनजीटी और डीजीसीए की मिल चुकी है अनुमति
हाईवे के किनारे हरे-भरे जंगल के बीच बने ट्रंचिंग ग्राउंड में रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए एनजीटी की अनुमति जरूरी है। नैनीसैनी एयरपोर्ट नजदीक होने से नगर निगम को इसके लिए डीजीसीए की अनुमति भी लेनी थी। आखिरकार दोनों संस्थानों से अनुमति मिलने पर रिसाइकिल प्लांट लगाने की नगर निगम की राह आसान हो गई है।
कोट
नैनीपातल में रिसाइकिल प्लांट लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्लांट लगने से कूड़े का निस्तारण करने में आसानी होगी और इससे स्वच्छता अभियान को बल मिलेगा। - राजदेव जायसी, सहायक नगर आयुक्त, नगर निगम, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें