फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओ को सेना ने किया सम्मानित

विज्ञापन
कोरोना वीरों के सम्मान में बैंड की धुनें पेश करता सेना का बैंड। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। यहां सैन्य अस्पताल परिसर में रविवार को कोरोना वीरों को सम्मानित किया गया। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र के कमांडेंट ब्रिगेडियर जीएस राठौर ने सेना अस्पताल के डॉक्टर, चिकित्सा स्टाफ, कैंट बोर्ड के पर्यावरण मित्रों सहित पुलिस के जवान समेत 250 लोगों को पुरस्कार दिए। कोरोना वीरों के सम्मान में सैन्य बैंड ने भी देशभक्ति की धुन बजाई। इस दौरान एमएच सीओ कर्नल वीपी माथुर, एडम कमांडेंट कर्नल एसएस कराढ़े, मेजर राकेश दलाल आदि रहे।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय धारचूला में कुमाऊं स्काउट्स के कमान अधिकारी कर्नल एपी सिंह के नेतृत्व में एसएसबी, पुलिस के जवानों, डॉक्टर, पैरामेडिकल कर्मचारियों, नगर पालिका अध्यक्ष, सभासद, पर्यावरण मित्रों और मीडिया कर्मियों को उनके कार्यालयों में फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया गया। कर्नल एपी सिंह ने कहा कि देश की सेना भी उनके साथ खड़ी है। डॉ. एमके जायसवाल और पालिका अध्यक्ष राजेश्वरी देवी ने कहा कि जवानों का पूरा देश सम्मान करता है आज उनके द्वारा सम्मान पाना गौरव का क्षण था। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट कर्नल पुनीत मल्होत्रा, सूबेदार मेजर भूपाल सिंह, सूबेदार कुंदन सिंह, डॉ. विजय, डॉ. किशोर, डॉ. फुरकान, डॉ. आमिर आलम, डॉ. कंचन डॉ. कविता, फार्मासिस्ट महेश, गजेंद्र, सुंदर, देवेंद्र थापा, सीओ विमल आचार्य, कोतवाल बिजेंद्र शाह, सभासद प्रेमावती कुटियाल, बेला शर्मा, सफाई प्रभारी भूरे सिंह, सफाई नायक दुर्गेश पवार, सेनानी एसी बीएन पांडे, मान सिंह आदि थे।
स्वास्थ्य कर्मी हुए सम्मानित
लोहाघाट (चंपावत)। बेहतरीन सेवा दे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों और पैरामेडिकल कर्मियों को लोगों ने सम्मानित किया। रविवार को व्यापारी प्रकाश साह, ललित साह ने सीएचसी में तैनात डॉ. एलएम रखोलिया, सीमा बिष्ट, हरीश टम्टा, बबीता बिष्ट, हरिमोहन बोहरा, दीपक बिष्ट, राहुल, संदीप वर्मा को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें