फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus: बढ़ते कोरोना को देखते हुए प्रशासन सतर्क, पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय झूला पुलों पर जांच शुरू

Fri, 14 Apr 2023 06:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़/झूलाघाट

सार

धारचूला और झूलाघाट में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आदेश मिलने के बाद नेपाल से आने वाले करीब 20 लोगों की जांच की।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर बृहस्पतिवार से कोविड संक्रमण की जांच शुरू हो गई है। पहले दिन धारचूला और झूलाघाट के अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर जांच की गई जबकि टीम तैनात नहीं होने से बलुवाकोट और जौलजीबी में अभी जांचें शुरू नहीं हो सकी हैं।

विज्ञापन


धारचूला और झूलाघाट में तैनात स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को आदेश मिलने के बाद नेपाल से आने वाले करीब 20 लोगों की जांच की। इनमें झूलाघाट में चार और धारचूला में 16 लोग शामिल थे। टीम नेपाल से आने वाले लोगों से स्वास्थ्य के बारे में पूछताछ भी करेगी। सर्दी जुकाम या बुखार होने पर संबंधित की रैपिड एंटीजन जांच की जाएगी।

सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि शुक्रवार से जिले में कोविड संक्रमण की जांच बढ़ाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि जौलजीबी और बलुवाकोट में टीम जल्द तैनात कर जांच शुरू की जाएगी। उन्होंने बताया कि नेपाल में भारत क्षेत्र से जाने वालों की भी जांच की जा रही है। जो लोग वहां संक्रमित मिलेंगे तो उनकी यहां भी कोविड जांच की जाएगी।

नेपाल पहले से करा रहा जांच

नेपाल के जुलाघाट में कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर कोविड जांच पहले से ही की जा रही है। नेपाल क्षेत्र में सभी नेपाली और भारतीयों की कोविड जांच की जा रही है। बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भंसार कार्यालय के सामने हेल्थ डेस्क बनाया है। डीएम रीना जोशी ने बताया कि सभी अंतरराष्ट्रीय झूलापुलों पर नेपाल से आने वालों की रैपिड एंटीजन जांच के आदेश दिए हैं।बृहस्पतिवार को अंतरराष्ट्रीय झूलापुल पर डॉ. दिव्या नाथ और वर्षा चंद की टीम ने नेपाल से आने वालों की रैपिड एंटीजन जांच की।

विज्ञापन


इधर नेपाल में बैसाखी मनाने भारत से जाने वाले नेपाली नागरिकों की संख्या बढ़ रही है। बैतड़ी स्वास्थ्य विभाग के सूचना अधिकारी विपिन लेखक ने बताया कि पिछले 30 दिनों में भारत से नेपाल आने वाले 2500 नेपाली नागरिकों की रैपिड एंटीजन जांच की गई। पिछले सात दिनों में 21 लोग संक्रमित मिले हैं जिन्हें दवा देकर होम आइसोलेशन रहने को कहा गया है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें