फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस लाइन में कोरोना जांच के लिए भूखे-प्यासे सुबह पांच बजे शाम तक लगे रहे लाइन में

विज्ञापन
ूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं को सूक्ष्म जलपान कराया। - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। केआरसी रानीखेत में 22 फरवरी को प्रस्तावित सेना भर्ती के लिए शुक्रवार को पुलिस लाइन में कोविड जांच कराई गई। इसके लिए सुबह पांच बजे से ही पुलिस लाइन में युवाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने करीब 8:30 बजे से कोरोना की जांच शुरू की। बिना खाए पिये युवा शाम तक पुलिस लाइन में बैठे रहे। इससे युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इनमें से कई युवा होटलों और रिश्तेदारों के घरों में रुके थे। व्यवस्थाओं में कोई दिक्कत न हो इसके लिए पुलिस बल तैनात रहा। कई युवा सुबह पांच बजे से शाम तक बिना खाए पिये कोविड की जांच के लिए लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

इससे युवाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शाम छह बजे तक स्वास्थ्य विभाग करीब 2100 युवाओं के सैंपल ले पाया। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. कुंदन ने कहा कि कोविड जांच को आए युवाओं को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान रखा गया था।
कोविड जांच के लिए आए युवाओं को पानी तक नहीं मिला
पिथौरागढ़। पुलिस लाइन में कोविड जांच को आए युवाओं को पानी भी नसीब नहीं हो पाया। युवा धूप में दिनभर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। युवाओं का कहना है कि शौचालय की भी व्यवस्था न होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। (संवाद)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे केले और जूस
पिथौरागढ़। सेना में भर्ती के लिए कोविड जांच कराने पहुंचे युवाओं को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केले, जूस, बिस्कुट बांटे। पूर्व विधायक मयूख महर की ओर से यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने युवाओं को पुलिस लाइन के गेट के बाहर सूक्ष्म जलपान कराया।
इस मौके पर युकां जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, शुभम बिष्ट, करन सिंह, प्रकाश देवली, आनंद धामी, अभिषेक कोहली, कमलेश कसन्याल, रवि कन्याल, शिवम पंत, पंकज बिष्ट मौजूद रहे।
विज्ञापन

कोविड जांच के लिए बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। युवाओं को कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ध्यान गया।
- डॉ. एचसी पंत, सीएमओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें