फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवलथल में कोरोना संक्रमत युवक और पिथौरागढ़ में बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। देवलथल क्षेत्र के 21 वर्षीय कोरोना संक्रमित युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह युवक मंगलवार को अपने साथियों के साथ मुनस्यारी घूमने गया था। एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की भी मौत हुई है। जीआईसी मड़मानले की एक अध्यापिका भी कोरोना संक्रमित हुई है।
विज्ञापन

देवलथल क्षेत्र के एक गांव का युवक मंगलवार को मुनस्यारी घूमने गया था। वहां से लौटने के बाद तबियत खराब होने पर परिजन बुधवार को उसे जिला अस्पताल लाए थे। यहां हुई कोविड जांच में युवक पॉजिटिव मिला था। इसलिए उसे आइसोलेशन में भर्ती किया गया था। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि अस्पताल लाते समय ही युवक की हालत बेहद खराब थी। इसके बावजूद उसे बचाने के बहुत प्रयास किए लेकिन उसे नहीं बचा पाए। कोविड प्रोटोकॉल के तहत घाट में शव का अंतिम संस्कार किया गया। बारहमासी सड़क में कटिंग के दौरान सड़क पर मलबा आने से शवदाह के लिए जा रहा लकड़ी का वाहन फंसने से युवक के परिजन परेशान रहे। इस कारण अंतिम संस्कार में काफी समय लगा। इधर पिथौरागढ़ में बुधवार रात एक और कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। अब जिले में कोरोना से मौत का आंकड़ा 27 पहुंच गया है। बृहस्पतिवार को जिले में जीआईसी मड़मानले की एक शिक्षिका समेत 14 अन्य लोग कोरोना संक्रमित मिले। अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 184 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें