फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धारचूला में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। सीमांत में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या से लोगों में दहशत है। शनिवार को ऊधम सिंह नगर में सैंपल देकर आए मिस्त्री के परिवार के तीन सदस्यों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। रविवार को अल्मोड़ा से आए ग्वाल गांव के एक परिवार के साथ ही एक अन्य की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। इनका सैंपल एंचोली पिथौरागढ़ में लिया गया था। जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा और भाजपा जिला मंत्री हरीश धामी ने कहा कि सीमांत में संक्रमितों की बढ़ती संख्या के कारण जोखिम बढ़ रहा है। ऐसे में सभी को कोरोना गाइड लाइनों का सख्ती से पालन कराना जरूरी हो गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह थापा और महासचिव नवीन खर्कवाल ने कहा कि व्यापारियों के लिए भी मुश्किल समय है। संक्रमितों की संख्या बढ़ने को लेकर व्यापारी चिंतित है। व्यापारियों का कहना है कि प्रशासन से वार्ता के बाद बड़ा निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

गिरगांव और तेजम में कोरोना पॉजिटिव मिले
नाचनी (पिथौरागढ़)। सैंपलिंग के बाद गिरगांव और तेजम में दो लोग कोरोना पॉजिटिव आए हैं, जिसके बाद स्वास्थ्य टीम ने उनके संपर्क में आए पांच लोगों को क्वारंटीन किया है। गिरगांव में पांच संस्थागत क्वारंटीन, 11 होम क्वारंटीन और तेजम में 8 लोगों को संस्थागत, 32 लोगों को होम क्वारंटीन किया है। कोरोना नोडल अधिकारी तेजम डॉ. राशिद मोहम्मद शेख ने बताया कि सभी व्यक्तियों की कोरोना जांच को सैंपल लिए जाएंगे। वहीं, नोडल अधिकारी कोरोना सीएचसी मुनस्यारी डॉ दिनेश चंदोला ने सैंपलिंग टीम के कुछ कमियों को सेल्फ क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें