झूलाघाट/कनालीछीना। चौपाता गांव में लगा बीएसएनएल का टावर एक सप्ताह से ठप है। इसके चलते कई गांवों की संचार सेवा बंद पड़ी हैं।
संचार सेवा बंद होने से मूनाकोट ब्लॉक के दोबांस, कुनकटिया, रणुवा, अमतड़ी, कल्हल्दा, अमकोट, बथोली, पीपली, ड्योड़ा, धौलकांडा, रिठाखानी आदि गांवों वाले किसी से भी फोन पर बात नहीं कर पा रहे हैं। लॉकडाउन के बाद गांव में रह रहे बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई भी नहीं हो पा रही है। क्षेत्र पंचायत सदस्य खीमराज जोशी और भूपाल दत्त भट्ट ने बताया संचार सेवा ठप होने से क्षेत्र में कोई घटना होने पर मुख्यालय से संपर्क भी नहीं किया जा सकता है। काली नदी के किनारे बसे लोग नेपाल सिम का प्रयोग करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने शीघ्र मोबाइल टावर को ठीक करने की मांग की है।