फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमांत में वायरस से बचाव को अलर्ट प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में कोरोना से निपटने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम सेना, अर्द्धसैनिक बलों के साथ तालमेल बनाने में जुटी है। क्षेत्र में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने पर जरूरी उपायों पर भी गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है।
विज्ञापन

यहां निर्माणाधीन बेस अस्पताल भवन के तीनों ब्लॉकों में 400 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया जा रहा है। यहां बिजली और पानी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे और सेना के अधिकारियों ने अस्पताल भवन का निरीक्षण कर ब्रिडकुल के अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न टीमों का गठन कर कोरोना के प्रति जागरूक किया जा रहा है। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से निपटने की भी जानकारी दी। धारचूला, बलुवाकोट, झूलाघाट के शिविरों में रह रहे लोगों की काउंसलिंग भी की जा रही है। पुलिस चौकियों में सुबह पांच बजे से लोगों की जांच की जा रही है। कोरोना प्राइमरी सेंटर में बाहर से आए लोगों की जांच की जा रही है। रेपिड एक्शन टीम आठों ब्लॉकों में बीमार लोगों की सूचना जुटा रही है। होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों के घरों पर संक्रमण से बचाव के स्टिकर लगाए जा रहे हैं। होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों और परिवार की काउंसलिंग आशा कार्यकर्ता कर रही हैं। डॉ. ढकरियाल ने बताया कि आठों ब्लॉकों में आठ हजार से अधिक मास्क, कैमिकल, सैनिटाइजर बांटे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें