फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीब और असहाय लोगों की मदद को आगे आई अंजुमने हैदरी संस्था

विज्ञापन
पिथौरागढ़ में अंजुमने हैदरी संस्था ने गरीब व असहाय लोगों को खाद्यान्न सामग्री बांटी - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पिथौरागढ़। अंजुमने हैदरी संस्था खान कॉलोनी खड़कोट नगर के विभिन्न हिस्सों में जरुरतमंद लोगों को खाद्यन्न सामग्री बांट रही है। लोगों ने संस्था के प्रयासों की सराहना की है। अंजुमने हैदरी संस्था अपने प्रयासों से लोगों की मदद को आगे आई है। अभी तक संस्था 200 से अधिक मजदूर, नेपाली नागरिक और अन्य जरूरतमंद लोगों को आटा, चावल, चीनी, तेल मसाले, बिस्कुट, मसाले और साबुन बांट चुकी है। संस्था के अध्यक्ष यूसुफ खान का कहना है कि लॉकडाउन के कारण गरीब ,असहाय लोगों का रोजगार छिन गया है। ऐसे में हम सभी को ऐसे लोगों की मदद कर मानवता धर्म निभाने की आवश्यकता है। लोगों ने अंजुमने हैदरी संस्था के प्रयासों की सराहना की है। इस मौके पर उपाध्यक्ष इब्राहीम खान, याकूब खान, इमरान अली, गुड्डु खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें