फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ब्लाइंड टर्न मोड़ों पर लगाए कॉन्वेक्स मिरर और सोलर ब्लिंकर लाइट

Sun, 02 Jun 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस ने ब्लाइंड टर्न मोड़ों और मुख्य तिराहों पर कॉन्वेक्स मिरर और सोलर ब्लिंकर लाइट लगाई हैं।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए प्रभारी निरीक्षक यातायात को ब्लाइंड टर्न मोड़ों और मुख्य चौराहों को चिह्नित करते हुए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी यातायात निरीक्षक अय्यूब अली के नेतृत्व में यातायात पुलिस टनकपुर तिराहा, रोडवेज तिराहा, गुप्ता तिराहा, एप्टेक तिराहा और सिल्थाम तिराहे पर कुल पांच सोलर ब्लिंकर लाइट, ऐंचोली, देव सिंह पार्किंग, टनकपुर मोड़ ब्लाइंड टर्न पर कॉन्वेक्स मिरर लगाए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें