फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बारिश होने से गर्मी से मिली राहत

Sun, 02 Jun 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मौसम ने रविवार को फिर करवट बदली। जिले के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इससे गर्मी से कुछ राहत मिली है। रविवार को सुबह मौसम ठीक रहा। दोपहर बाद आसमान बादलों से घिर गया। शाम के समय मुवानी घाटी क्षेत्र में मूसलाधार बारिश हुई। अस्कोट, डीडीहाट और कनालीछीना विकासखंड क्षेत्र में भी तेज गरज और चमक के साथ बारिश हुई। बारिश से तेज गर्मी से कुछ हद तक राहत मिली है। इधर शाम को जिला मुख्यालय में भी झमाझम बारिश हुई। संवाद
विज्ञापन


चंपावत में पांच मिमी बारिश

चंपावत। जिला मुख्यालय में 24 घंटे में पांच मिमी बारिश हुई। आपदा विभाग के अनुसार शनिवार को चंपावत में पांच मिमी और लोहाघाट में एक मिमी बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे अधिकतम तापमान में एक डिग्री जबकि न्यूनतम में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को जिला मुख्यालय का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम 31 और न्यूनतम 18 डिग्री था। इधर शनिवार रात चले अंधड़ के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें