फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशा में पुनर्वास और विस्थापन को लेकर आपदा प्रभावितों की हुई बैठक

विज्ञापन
मुनस्यारी में बैठक करते आपदा प्रभावित। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। जोशा गांव में लगातार जमीन धंस रही है। प्रभावित परिवार प्राथमिक विद्यालय, जीआईसी और टेंटों में रह रहे हैं। 26 अगस्त को विधायक और एसडीएम के दौरे से लोगों में पुनर्वास को लेकर आस जगी है। लोगों ने जल्द पुनर्वास करने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत जोशा के प्राथमिक स्कूल में प्रधान राजेश रोशन की अध्यक्षता में पुनर्वास एवं विस्थापन को लेकर बैठक हुई। इसमें शिरूवाखान, रोपाड़ के 8, गैंखांन के 3 और चुवारपानी, मर्तमा तोक के 77 परिवारों ने भाग लिया। आपदा प्रभावितों को विस्थापन के लिए ग्राम पंचायत में ही किसी सुरक्षित स्थान पर बसाए जाने की बात कही। प्रधान राजेश ने पुनर्वास और विस्थापन पर सरकार के दिशा-निर्देशों के बारे में बताया।
इस दौरान वन आरक्षी ने वन भूमि से संबंधित जानकारी दी। आपदा प्रभावितों ने बहनसील, नौधार, मरतोलीधार (बिनधार) नामक स्थान पर विस्थापन को लेकर प्रस्ताव पारित किया। कोई भी आपदा प्रभावितों के विस्थापन पर आपत्ति नहीं करेगा। इस अवसर पर जगत सिंह फर्स्वाण, बसंत कुमार, गोकर्ण लोहिया, महेंद्र पिमोली, नारायण धामी, इंद्र सिंह जोशाल, हर्ष सिंह फर्स्वाण, शेर सिंह धामी समेत कई आपदा प्रभावित शामिल रहे।दा प्रभावित लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें