फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंगाछीना अलगड़ा -सड़क की बदहाली से लोग परेशान

विज्ञापन
बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क दुर्घटनाओं को दावत दे रही है। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कनालीछीना विकासखंड में बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क की बदहाली से लोग परेशान हैं। बारिश के मौसम में पीएमजीएसवाई की यह सड़क जगह-जगह दलदल में तब्दील हो गई है। जिसके चलते आए दिन इस सड़क में दुर्घटनाएं हो रही हैं। बावजूद इसके सड़क को ठीक करने को लेकर कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में बुंगाछीना-अलगड़ा सड़क तरह खस्ताहाल है। इस सड़क में जगह-जगह फैले कीचड़ और गड्ढों के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर लोगों के लिए आवाजाही करना जोखिम भरा बना हुआ है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र के मुसगांव, बसौड़, जगतड़ी, मड़कोली की एक हजार से अधिक आबादी कीचड़ के बीच आवाजाही करने को मजबूर है। बता दें कि 2009 में बुंगाछीना से अलगड़ा तक छह किमी सड़क का निर्माण किया गया था। सड़क तो काट दी गई लेकिन विभाग सड़क पर डामरीकरण नहीं कर पाया। इसी साल सड़क में डामरीकरण का कार्य शुरू हुआ है। जो बेहद धीमी गति से चल रहा है। स्थानीय निवासी पंकज ज्याला ने सड़क को ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें