फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला बॉक्सरों का प्रशिक्षण जारी 

Fri, 11 Nov 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन के आधार पर राज्य की बॉक्सिंग टीम के लिए चयनित 30 संभावित महिला बॉक्सरों का प्रशिक्षण यहां जारी है। उत्तराखंड खेल विभाग और बॉक्सिंग संघ की पहल पर देब सिंह खेल मैदान में चल रहे 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में साई के बॉक्सिंग प्रशिक्षक भाष्कर चंद्र भट्ट, अनुबंधित प्रशिक्षक प्रकाश थापा, रेखा पांडेय, सुंदर सिंह गड़िया बॉक्सरों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिविर में नैनीताल की 3, उत्तरकाशी की 1, बागेश्वर की दो, देहरादून की 6, पिथौरागढ़ के 10, उत्तराखंड पुलिस की 6, आईटीबीपी की 2 महिला बॉक्सर प्रशिक्षण ले रही हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी वीएस वल्दिया ने बताया कि 12 और 13 नवंबर को खेल स्टेडियम में उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ 10 सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाजों का चयन राज्य की टीम के लिए करेगा। ये मुक्केबाज 19 से 24 नवंबर तक हरिद्वार में होने वाली महिला नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। विशेष प्रशिक्षण शिविर 15 नवंबर तक चलेगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें