फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के कई वार्डाें में गंदे पानी की आपूर्ति, लोग परेशान

Tue, 17 Mar 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के विभिन्न वार्डों में पेयजल की समस्या से लोग परेशान हैं। कई वार्डों में पेयजल किल्लत बनी है तो कई में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने जल संस्थान के ईई को गंदे पानी की आपूर्ति पर रोक लगाने की मांग पर ज्ञापन दिया। ऐसा न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जाखनी वार्ड के पार्षद महेंद्र कुमार, ढुंगखानी के पार्षद कमलेश जोशी, कृष्णापुरी के रवींद्र सिंह बिष्ट, विवेकानंद कॉलोनी के प्रवीन सिंह उपरारी, नया बाजार के करन सिंह, शिवालिया वार्ड के अनिल वर्मा, पूर्वी सिनेमा लाइन के पार्षद आशु नागी ने जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि उनके वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है। जब नलों में पानी आ रहा है तो वह गंदा आ रहा। जिसका उपयोग करना मुश्किल हो रहा है। वहीं इससे बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार विभाग को शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
उन्होंने जल्द व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। वहीं धारचूला रोड पर दो दिन से पानी की आपूर्ति ठप है। स्थानीय निवासी प्रेम पुनेठा, जीतेंद्र पांडे, गिरीश सिंह आदि का कहना है कि पेयजल आपूर्ति न होने से उन्हें पानी खरीदकर काम चलाना पड़ रहा है। कई लोग प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। सभी ने शीघ्र जलापूर्ति सुचारू करने की मांग की। वहीं ईई सुरेश जोशी ने कहा कि इन समस्याओं का जल्द समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें