पिथौरागढ़। जल निगम ने आंवलाघाट पेयजल योजना में तीसरे वैल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। अब नगर को छह एमएलडी की जगह नौ एमएलडी पानी की आपूर्ति होने लगेगी। जल निगम ने एक सप्ताह के सफल ट्रायल के बाद तीसरे वैल से नगर क्षेत्र को पेयजल आपूर्ति सुचारु कर दी है। अब इस योजना से सोराघाटी से लगे ग्रामीण क्षेत्रों को भी जोड़ा जाएगा।
पिथौरागढ़ नगर के लिए आंवलाघाट से 75 करोड़ की लागत से पंपिंग पेयजल योजना बनाई गई है। इस योजना से अभी तक नगर को मात्र छह एमएलडी पानी ही मिल रहा है। इसके चलते नगर में कई बार पेयजल की दिक्कत सामने आ रही है। समस्या दूर करने के लिए पेयजल निगम ने योजना में तीसरे वेल निर्माण का निर्णय लिया गया था। जल निगम ने करीब डेढ़ करोड़ की लागत से तीसरे वेल और 2.5 करोड़ रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू किया।
जल निगम ने वैल निर्माण और पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूरा कर दिया है। एक सप्ताह के सफल ट्रायल के बाद नगर को अब नौ एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू दी है। अब नगर को इस योजना से नौ एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। नौ एमएलडी पानी मिलने के बाद लोगों को पेयजल संकट से निजात मिलेगी।
सोरघाटी के 22 गांवों को जोड़ा जाएगा आंवलाघाट पेयजल योजना से
पिथौरागढ़। पेयजल निगम के ईई आरएस धर्मशक्तू ने बताया कि आंवलाघाट पेयजल योजना से सोरघाटी से लगे 22 गांवों को जोड़ा जाएगा। इसके लिए जल जीवन मिशन योजना में चंडाक, दिग्तोली, पंडा, नेड़ा, धनौड़ा, उर्ग, किरिगांव, एंचोली क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। वर्तमान में पंडा, नेड़ा, धनौड़ा, पंडा को जोड़ने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए लोनिवि विश्राम गृह के पास टैंक निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा किरीगांव, एंचोली क्षेत्र को पुलिस लाइन टैंक से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा हुड़ेती, पपदेव, टकाड़ी, दाड़िमखोला को इस पेयजल योजना से जोड़ा जाएगा। टकाड़ी, दाड़िमखोला गांव की ऊंचाई अधिक है इसके लिए मैग्नेसाइट फैक्ट्री के पास टैंक का निर्माण किया जाएगा। (संवाद)
नगर की पेयजल व्यवस्था में होगा सुधार
पिथौरागढ़। जल संस्थान के एसई प्रियदर्शन सिंह रावत का कहना है कि आंवलाघाट पेयजल योजना के तीसरे वैल का निर्माण कार्य पूरा होने से नगर क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति में भी सुधार होगा। जिन स्थानों पर पेयजल की दिक्कत है उन्हें पेयजल योजना से पानी उपलब्ध कर दिया जाएगा।(संवाद)
इनसेट कोट-
आंवलाघाट पेयजल योजना में तीसरी वैल का निर्माण कार्य पूरा कर दिया है। अब नगर को इस योजना से नौ एमएलडी पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। इस योजना से सोरघाटी के 22 गांवों को भी जोड़ा जाएगा।
आरएस धर्मशक्तू, ईई पेयजल निगम निगम पिथौरागढ़।
फोटो विवरण-31पीटीएच 14पी-जल निगम ने आंवलाघाट पेयजल योजना में तीसरे वैल का निर्माण पूरा कर दिया है।
फोटो विवरण-31पीटीएच 15पी- तीसरे वैल का निर्माण कार्य पूरा करने वाली टीम।