फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य शारदा घाट के निर्माण से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा : महाराज

Sun, 04 Oct 2026 11:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रीम प्रोजेक्ट शारदा कॉरिडोर के अंतर्गत भव्य शारदा घाट का निर्माण कार्य तेज हो गया है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कॉरिडोर के अंतर्गत शारदा घाट के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि करीब दस किमी का कॉरिडोर बनेगा। भव्य घाट बन रहा है धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम को कैबिनेट मंत्री महाराज ने परियोजना का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रोजगार भी मिलेगा। इस बीच एमडी सुभाष चंद्र पांडेय समेत अनेक अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री को प्रगति की जानकारी दी। प्रोजेक्ट मैनेजर आनंद नेगी ने बताया कि वर्ष 2027 में भव्य घाट का निर्माण पूरा हो जाएगा। घाट का निर्माण करीब 107 करोड़ रूपये की लागत से किया जा रहा है। इस दौरान अनेक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें