फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रायपोर्ट निर्माण से भारत नेपाल के रिश्ते होंगे प्रगाढ़ : सतपाल महाराज

Sun, 04 Oct 2026 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने भारतमाला परियोजना के तहत भारत नेपाल सीमा पर निर्माणाधीन सूखा बंदरगाह (ड्रायपोर्ट) और उससे जुड़ी चार लेन सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। कहा कि इस परियोजना के पूरा होने से भारत नेपाल के बीच के रिश्ते प्रगाढ़ होंगे और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन

मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को भारतमाला परियोजना के तहत 246.86 करोड़ की धनराशि से निर्माणाधीन नेशनल हाईवे -09 (पुराना एनएच 125) सितारगंज टनकपुर पर जगबूड़ा पुल के समीप चार किलोमीटर बनबसा नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा चेकपोस्ट तक चार लेन मार्ग को देखा। इस मार्ग का निर्माण 368.28 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर बनबसा में एकीकृत चेकपोस्ट और सूखा बंदरगाह का भी निर्माण होना है, जिसका मंत्री ने निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को इस परियोजना का समय पर पूरा होने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें