फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सिटी सेंटर के निर्माण ने रोकी किसान हाट की राह

Sun, 22 Nov 2026 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। रोडवेज बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन सिटी सेंटर के चलते किसान हाट का संचालन प्रभावित हो रहा है। निर्माण कार्य के कारण हाट के लिए पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इससे स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित स्थान नहीं मिल रहा है। किसान हाट नहीं लगने से किसानों को कृषि उत्पादों के विपणन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन परिसर में हर रविवार को हाट मेले का आयोजन होता है। इसमें स्थानीय काश्तकार अपने उत्पाद बेचते हैं। जब से स्टेशन परिसर में सिटी सेंटर का निर्माण कार्य शुरू हुआ है, तब से काश्तकारों के लिए किसान हाट लगाने की जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है। इस कारण स्थानीय काश्तकारों को अपनी उपज बेचने के लिए निर्धारित स्थान नहीं मिल रहा है।
किसान हाट का संचालन नहीं होने से किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। काश्तकार दीवान सिंह ने बताया कि रोडवेज बस स्टेशन परिसर में निर्माणाधीन सिटी सेंटर के चलते जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण किसान हाट नहीं लग पा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान हाट के लिए उचित स्थान की व्यवस्था की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें