चंपावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को चंपावत जिले के दौरे पर आएंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री दोपहर 3:20 बजे हेलिकॉप्टर से बनबसा स्टेडियम हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके बाद 3:40 बजे डेविड पेंटर स्कूल गुदमी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे खटीमा के लिए रवाना होंगे।