फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: डीडीहाट में चार साल बाद पार्किंग का निर्माण शुरू, दो करोड़ जारी

Sat, 31 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
डीडीहाट(पिथौरागढ़)। आखिरकार नगर में राजनीतिक सुर्खियों में रही पार्किंग का चार साल बाद निर्माण शुरू हुआ है। अब नए डिजाइन के अनुसार पार्किंग का निर्माण होगा। इसके लिए दो करोड़ रुपये जारी हुए हैं। पार्किंग का निर्माण शुरू होने से नगर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलने की उम्मीद भी जगी है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में नगर के बीचोबीच बहुमंजिला पार्किंग का तीन करोड़ रुपये से निर्माण शुरू हुआ था। आठ महीने में ही पार्किंग निर्माण स्थल पर दरारें आने से काम रोकना पड़ा। इसके बाद से निर्माण कार्य ठप पड़ा रहा। यह मामला अब तक राजनीतिक सुर्खियों में रहा है। आखिरकार पर्यटन विभाग से दो करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत होने के बाद पार्किंग का निर्माण दोबारा शुरू हो गया है। पार्किंग बनने से डीडीहाट नगर में वाहनों को खड़ा करने की समस्या से काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।
स्थानीय लोगों और टैक्सी यूनियन ने लंबे समय बाद निर्माण कार्य शुरू होने पर खुशी जताई है और कार्य को गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप जल्द पूरा करने की उम्मीद जताई है। नगर पालिका अध्यक्ष गिरीश चुफाल ने कहा कि पार्किंग के निर्माण कार्य में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


पार्किंग निर्माण का कार्य नये डिजाइन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराया जाएगा। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं। तय समय पर कार्य पूरा होगा। -खुशबू पांडे, एसडीएम, डीडीहाट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें