फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में आदि कैलाश यात्रा के पास बनने शुरू

Tue, 28 May 2024 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में पौधा लगाकर इनर लाइन परमिट का उद्घाटन करते एडीएम डॉ. एसके बरनवाल और अ
विज्ञापन
पिथौरागढ़। आदि कैलाश और ओम पर्वत जाने वाले यात्रियों के लिए जिला चिकित्सालय में सिंगल विंडो सिस्टम के तहत इनर लाइन परमिट बनने शुरू हो गए हैं। पहले दिन 23 यात्रियों का मेडिकल किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एडीएम डॉ. एसके बरनवाल ने आदि कैलाश के नाम से पौधरोपण कर किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पहले इनर लाइन परमिट केवल धारचूला से जारी होता था। अब धारचूला के साथ ही पिथौरागढ़ से भी परमिट जारी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रियों को जिला चिकित्सालय के कक्ष नंबर 28 और 29 से मेडिकल, पुलिस वेरीफिकेशन, नोटरी सहित सारी प्रक्रिया जारी करने के बाद परमिट मिलेगा।
कुमाऊं मंडल विकास निगम के प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने डीएम रीना जोशी और एडीएम का आभार जताते हुए कहा कि इनर लाइन परमिट सुविधा मिलने से पिथौरागढ़ में पर्यटकों की संख्या काफी अधिक बढ़ेगी। प्राइवेट होटल संचालकों के साथ ही निगम के आवास गृह की भी आय में भी वृद्धि होगी। इस दौरान गुरुरानी ने आदि कैलाश जाने वाले यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान से भी जोड़ा। वहां सीएमएस डॉ. जेएस नबियाल, डॉ. प्रशांत और यात्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें