फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी सड़कों का निर्माण पूरा करने को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया लोनिवि कार्यालय का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। अधूरी सड़कों का निर्माण कार्य पूरा करने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोनिवि के ईई का घेराव किया।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मयूख महर के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोनिवि कार्यालय में ईई का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने कहा लंबे समय से वड्डा-सुवाकोट सड़क, वड्डा- क्वीतड़, मूनाकोट-जाख सिरकुच, एंचोली-मैथाना सड़क का निर्माण कार्य अधूरा चल रहा है, जिस कारण लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि वर्ष 2014 में वड्डा- लेलू सड़क पर हॉटमिक्स के लिए शासन से धन स्वीकृत कराया था, लेकिन अब तक सड़क पर हॉटमिक्स का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने शीघ्र कार्य शुरू नहीं होने पर कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर, लेलू ग्राम प्रधान रविंद्र थरकोटी, पुष्कर खड़ायत, नरेंद्र सौन, संतोष गोस्वामी, जीवन वल्दिया, दिनेश बिष्ट, जावेद खान, करन सिंह, शुभम बिष्ट, महिपाल वल्दिया, कमलेश कसन्याल, भुवन जोशी, विजय कुमार, शंकर खड़ायत, राकेश सौन, रजत विश्वकर्मा, रोहित कोहली सहित कई लोग मौजूद रहे।दर्शन करते छात्रसंघ पदाधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें