गंगोलीहाट के बडेना में शहीद के परिजनों को सांत्वना देते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जोशी समेत कई नेताओं ने शहीद राजेंद्र बुंगला के घर बडेना पहुंचकर परिजनों को ढाढ़स बंधाया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने शहीद के घर तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस के राज्य सह प्रभारी धर्माणी, राष्ट्रीय महासचिव प्रकाश जोशी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी ने शहीद की मां मोहनी देवी और बहनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। मोहनी देवी का कहना था कि सेना को नए जवानों को बार्डर पर नहीं भेजना चाहिए। उन्होंने पानी की समस्या बताई। जिला पंचायत अध्यक्ष जोशी ने शहीद के घर तक पेयजल लाइन बिछाने के लिए जिला पंचायत से एक लाख रुपये देने का आश्वासन दिया।
हल्द्वानी की पूर्व ब्लॉक प्रमुख किरन डालाकोटी ने शहीद की एक बहन को पॉलीटेक्निक कराने का आश्वासन दिया। बडेना पहुंचने वालों में पूर्व विधायक मयूख महर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर, पीसीसी सदस्य दीपक लुंठी, मुकेश रावल, शंकर लाल साह, मनोज टम्टा, सुषमा किरन आदि शामिल थे।