फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: विवादित चिकित्सकों की तैनाती के खिलाफ कांग्रेसियों का धरना 29 को

Thu, 25 Jan 2024 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता भुवन पांडे ने पिथौरागढ़ जिले के अस्पतालों में सेवाएं दे रहे विवादित चिकित्सकों को जिले से बाहर भेजे जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि 29 जनवरी को इस मामले को लेकर कांग्रेसी धरना देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा है कि पिथौरागढ़ जिले में विवादित चिकित्सकों के कई मामले आ चुके हैं। गंगोलीहाट में चिकित्सक की कार्यप्रणाली के खिलाफ लोगों को सड़कों पर उतरना पड़ा था। जिले में तैनात एक चिकित्सक का डिग्री का विवाद चल रहा है। ऐसे में चिकित्सक को जिम्मेदारी देना गलत है। विवादित चिकित्सकों को यदि जिले के अस्पतालों से नहीं हटाया गया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि इस मामले को विधायक मयूख महर विधान सभा में भी उठाएंगे। इसके अलावा 29 जनवरी को कांग्रेसी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें