फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग का पुतला फूंका

Thu, 22 Mar 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी
विज्ञापन
मुनस्यारी में बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेसियों ने फूंका सरकार का पुतला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुनस्यारी में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार और विद्युत विभाग का पुतला फूंका।

विज्ञापन


पीसीसी सदस्य मनोहर टोलिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। इसके बाद डीएम को भेजे ज्ञापन में कहा है कि वर्तमान समय में हाइस्कूल, इंटरमीडिएट बोर्ड और महाविद्यालय की परीक्षाएं चल रही हैं, लेकिन बिजली न होने से विद्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कहा कि जल्दी विद्युत व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में विधायक प्रतिनिधि ईश्वर कोरंगा, एडवोकेट देव सिंह बोरा, सोबन, नंदन सिंह, नवीन जेष्ठा, शेर सिंह, नाथू राम वर्मा आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें