फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार का पुतला फूंका

Tue, 26 Dec 2017 10:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ पालिका के विस्तारीकरण के विरोध में पुतला दहन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ पालिका के सीमा विस्तार के विरोध में प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने इस फैसले को जनविरोधी बताते हुए हाइकोर्ट में याचिका दायर करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


तिलढुकरी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में पार्टी जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में एकत्र कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा पालिका में आसपास के 6 गांवों को शामिल किया गया है। इन गांवों के लोग सरकार के फैसले का लगातार विरोध कर रहे हैं, लेकिन सरकार और जनप्रतिनिधि जनता की बात नहीं सुन रहे हैं।

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी ने कहा कि सरकार को जनहित में इस फैसले को वापस लेना चाहिए। प्रधान भूपेश नगरकोटी ने कहा सरकार के इस निर्णय के खिलाफ वह हाइकोर्ट जाएंगे। संगठन मंत्री प्रदीप महर, जिला प्रवक्ता दीनू कापड़ी ने भी विचार रखे। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर महर, राजेश शर्मा, जगदीश बिष्ट, गजेंद्र वल्दिया, नीतेश कुमार, महेश कुमार, नीरज जोशी, पवन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें