चंपावत। जिला मुख्यालय कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक हुई। इस दौरान बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल ने कहा कि विधानसभा चुनाव में चंपावत की दोनों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस परचम लहराएगी।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष चिराग की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय में मासिक बैठक हुई। उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। अभी से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव में काम करना होगा। कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव घर-घर जाकर लोगों को कांग्रेस की रीति के बारे में अवगत कराएंगे। ग्रामीणों की समस्याओं को सुन उनका समाधान का प्रयास किया जाएगा।
यहां नीरज कालाकोटी, बी शर्मा, अनिल कुमार, हरीश कालाकोटी, पवन ढेक, लालमणि भट्ट, नानू बोहरा, मनीष महर, हेमा तिवारी, आशा देवी, आशीष बिष्ट, धीरज सिंह नेगी, ओम प्रकाश आदि थे।
-
भगवान गोरल देव से न्याय की मांग
चंपावत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में गोरल देव मंदिर में गोरल भगवान से न्याय की मांग की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। भाजपा के शासनकाल में लगातार मंदिरों से चोरी, अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार की सद्बुद्धि के लिए भी प्रार्थना की। यहां कमल सिंह, ओम प्रकाश जोशी, मनीष गहतोड़ी, आशीष बिष्ट, लोकेश पांडे, हरीश राय, अनंत साह आदि थे।