फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रसोई गैस और पेट्रोल की कीमत बढ़ाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

Wed, 09 Apr 2025 11:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गंगोलीहाट में रसोई गैस और ईधन की कीमत बढ़ने के विरोध में सरकार के ​खिलाफ प्रदर्शन करते कांग्रेस
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने बुधवार को नगर के मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन करते हुए सरकार का पुतला जलाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा सरकार अच्छे दिन आएंगे का नारा देकर सत्ता में आई लेकिन जनता को महंगाई के बोझ तले दबाने का काम किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता पहले से ही महंगाई से त्रस्त है। ऐसे में सरकार ने रसाेई गैस, डीजल और पेट्रोल के दाम पर बढ़ाकर उसकी परेशानी को बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में गिरावट आई है लेकिन देश में डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के दाम बढ़ा दिए गए हैं। सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
चेतावनी दी कि यदि जल्द ही रसोई गैस, डीजल व पेट्रोल की बढ़ी कीमतों को वापस नहीं लिया गया तो जनता को साथ लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में यूथ कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष आनंद सिंह, पारस धानिक, संजय बोरा, वीरेंद्र मेहरा, मनीष बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट मोहन सिंह बोरा, मनोज मेहरा, बहादुर राम, प्रदीप सिंह बिष्ट, घनश्याम साह, राजेंद्र रावल, खुशाल राम, सुरेश पंडा, पूरन चंद्र उप्रेती, केदार सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें