फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: रोडवेज बसों को लोहाघाट भेजने पर भड़की कांग्रेस, किया प्रदर्शन

Sat, 21 Feb 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़। रोडवेज की नई बसों को लोहाघाट भेजने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने इसे सीमांत के लोगों ने अनदेखी करार दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व दायित्वधारी महेंद्र लुंठी के नेतृत्व में रोडवेज स्टेशन पहुंचे और प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में शामिल अधिकांश बसें पुरानी हो चुकी हैं। इन्हें सड़कों पर दौड़ाकर यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। बीते दिनों बमुश्किल डिपो को छह नई बसें मिलीं। अब दो बसों को लोहाघाट भेज दिया गया है जो गलत है।
उन्होंने कहा कि सरकार को लोहाघाट के लिए अन्य बसों की व्यवस्था करनी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने पिथौरागढ़ डिपो की बसों को लोहाघाट से वापस भेजने और नई बसें उपलब्ध कराने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पिथौरागढ़ डिपो को बसें नहीं लौटाई गईं तो कांग्रेस जनता को साथ लेकर आंदोलन करेगी। प्रदर्शन करने वालों में मनोज ओझा, पूर्व जिलाध्यक्ष त्रिलोक महर, पार्षद पवन पाटनी, राहुल लुंठी, कोमल शाही, दीपक लुंठी, भूपेश नगरकोटि, नवीन कापड़ी, शंकर लाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

विरोध हुआ तो दूसरी बस नहीं गई लोहाघाट
विरोध के बीच पिथौरागढ़ डिपो की दूसरी बस लोहाघाट नहीं ले जाई गई। इससे डिपो के साथ ही आम लोगों में राहत है। क्षेत्रीय प्रबंधक कार्यालय की ओर से आए आदेश के तहत पिथौरागढ़ आईं दो नई बसों को लोहाघाट भेजा जा रहा है। हालांकि मुख्यालय से आवंटन के वक्त इन बसों में पिथौरागढ डिपो ही लिखा गया जो अब तक दर्ज है। इस फैसले पर जिले के आम लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने निगम के अधिकारियों के समक्ष आपत्ति जताई। इसे दरकिनार कर बीते शुक्रवार को एक बस लोहाघाट ले जाई गई। दूसरी बस के दूसरे दिन लोहाघाट ले जाने की चर्चा थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इससे सभी को राहत मिली है। हालांकि दूसरी बस लोहाघाट जाएगी या नहीं इसका जवाब किसी के पास नहीं है।

दूसरे दिन दिल्ली जा सकी टेंपो ट्रैवलर

पिथौरागढ-दिल्ली रूट पर चल रही रोडवेज की टेंपो ट्रैवलर को शुक्रवार को सवारी नहीं मिल सकी। ऐसे में यह वाहन दिल्ली नहीं जा सका। शनिवार को यात्री मिलने पर टैंपो ट्रैवलर दिल्ली रवाना किया गया।
कोट
नई बसें उपलब्ध होने पर पिथौरागढ़ डिपो को उपलब्ध कराई जाएंगी। फिलहाल जो बस पिथौरागढ़ के पास उपलब्ध हैं इन्हें डिपो जरूरत वाले रूट पर संचालित करे। - आलोक कुमार बनवाल, आरएम, टनकपुर मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें